एक कर्मचारी के लिए ESIC(Employee State Insurance Corporation) बहुत लाभदायक है। आपको इसके माध्यम से अनेक फायदे मिलते है। आजकल लगभग सभी सरकारी तथा गैर-सरकारी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध है उसी प्रकार आप ESIC पोर्टल पर जाकर इससे सम्बंधित सारी डिटेल्स भी प्राप्त कर सकते है। आज हम इस आर्टिकल में यही चर्चा करेंगे कि आप ESIC पोर्टल पर अपने आधार कार्ड, अपना परिवार के आधार कार्ड को अपडेट कैसे कर सकते है तथा साथ ही हम ये भी चर्चा करेंगे कि आप अपने द्वारा प्राप्त किये गए सभी मेडिकल बेनिफिट्स के बारे में कैसे जान सकते है।
Table of Contents
ESI contribution, Benefits तथा Aadhaar Card अपडेट कैसे जाँच करें ?
सबसे पहले आपको ESI Member Portal पर जाना होगा तथा लॉगिन करने के लिए आवश्यक सारी जानकारी भरनी होगी। यहां पर आपको कोई पासवर्ड डालने की जरुरत नहीं है। आप केवल Captcha तथा अपने सही IP नंबर भरकर लॉगिन कर सकते है। इसके बाद आप पेज नंबर 1 पर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। आपके Employer द्वारा Dispensary नंबर तथा आधार नंबर अपडेट किये जाने जरूरी है। अगर आप अपने सभी बेनिफिट्स प्राप्त करना चाहते है तो ये 2 चीजें अपडेट की जानी जरुरी है।
इसके अलावा आप ESIC E-Pehchaan Card के बारे में भी यहां जानकारी प्राप्त कर सकते हैv अगर आपका डिपार्टमेंट किसी भी प्रकार का कोई IDENTITY CARD जारी नहीं कर रहा है तो इस कंडीशन में आप अपना E-pehchaan Card खुद बना सकते है। आपका Employer कार्ड को डाउनलोड करके आपको सारी जानकारी दे सकता है। आइये इस सारी प्रक्रिया को जानने की कोशिश करते है। लॉगिन करने के बाद आपको ये सारी Links वहां दिख जाएगी जिनसे आपको सारी जानकारी मिलेगी –
Part 1 – Employee Details
इस सेक्शन में आप अपने परिवार के सदस्यों को एक नॉमिनी के रूप में भर सकते है ताकि उनको इसके फायदे मिल सकें। अपने नॉमिनी की आधार कार्ड की डिटेल्स भरने के लिए Update Nominee Aadhaar Number पर क्लिक करें। आपका Employer आपके परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड से सम्बंधित जानकारी अपडेट कर सकता है।
Part 2 – Entitlement to Benefits
आपके तथा आपके परिवार के सदस्यों की सारी जानकारी की जाँच करने के बाद Entitlement to Benefits की लिंक पर क्लिक कर सकते है। इसपे क्लिक करने के बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमे आपके Employee की सारी जानकारी उपलब्ध होगी। यहां आप आसानी से यह देख सकते है कि आप कौन कौन से बेनिफिट्स प्राप्त कर सकते है तथा कौन कौन से Levels आप पहले से ही अनलॉक कर चुके है। उदाहरण के तौर पर यहां आपको एक सेक्शन Super Speciality For IP का मिलेगा जिसमे बिमारियों से सम्बंधित खर्चों को कवर किया जाता है। आपके 2 साल के Contribution से इसको अनलॉक किया जा सकता है तथा अगर आप इसको सफलतापूर्वक अनलॉक कर पाते है तो आपके ऑपरेशन,मेडिसिन,OPD तथा Food आदि से सम्बंधित सारे खर्चे ESIC द्वारा भुगतान किये जाएंगे।
Part 3 – Contribution Details
ESI Contribution Page पर आप अपने Contribution से सम्बंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। आपकी सारी Payments का रिकॉर्ड यहां सुरक्षित रहता है। यहां पर आपको एक Drop Down मेनू में किसी विशेष महीने का चयन करने का विकल्प भी मिलेगा जहां से आप उस विशेष महीने के Contribution की सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है। पेज के दाहिनी तरफ आपको एक मेनू मिलेगा जहां से आप अपने सारे Contribution की हिस्ट्री पता कर सकते है तथा यहां ESIC पोर्टल पर आपके लेटेस्ट कंट्रीब्यूशन तथा Wage की जानकारी भी सुरक्षित रहती है।
Part 4 – Status of the Claim
अगर आपने किसी बेनिफिट के लिए Claim किया है तो आप इसकी सारी जानकारी यहां प्राप्त कर सकते है जैसे डेट, समय तथा कारण आदि की जानकारी यहां प्राप्त की जा सकती है।
Part 5 – Update Aadhaar Number
यह सेक्शन उन सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिन्होंने E-Pehchaan कार्ड के लिए आवेदन कर रखा है। आप ESIC पोर्टल पर Aadhaar Card Number वाले विकल्प पर चयन करके इससे सम्बंधित सभी काम कर सकते है।
Part 6 – Dhanwantari – Your e-Health Records
भारत सरकार द्वारा यह एक बहुत ही अच्छी सुविधा प्रदान की गई जिसके अंतर्गत आप अब अपने सभी Health Records को सुरक्षित रख सकते है। यहां आपको एक PDF फॉर्मेट में सभी OPD Prescriptions मिल जाएंगे जिनको आप खुद डाउनलोड कर सकते है। ऑनलाइन पोर्टल होने की वजह से यहां आपको बिलकुल सटीक आंकड़े मिलते है।
तो इस प्रकार हमने इस आर्टिकल में यह चर्चा की कि किस प्रकार आप अपने ESI Contribution,Benefits तथा आधार कार्ड अपडेट करने के बारे में जान सकते है। आपको समय-समय पर अपने ESI member Portal को जाँच करते रहना चाहिए ताकि आपको सही जानकारी मिलती रहे। अगर आप एक नयी कंपनी ज्वाइन करते है तो अपने नए Employer को अपनी IP डिटेल्स जरूर प्रदान करें जिससे कि आपका Contribution जुड़ता रहें तथा आप सभी बेनिफिट्स प्राप्त कर सकें।