HomeGENERALरेस्टोरेंट बिज़नेस फ्रैंचाइज़ी एनालिसिस: फोको मॉडल

रेस्टोरेंट बिज़नेस फ्रैंचाइज़ी एनालिसिस: फोको मॉडल

हमारी Franchise एनालिसिस सीरीज में आज के इस आर्टिकल में हम रेस्टोरेंट बिज़नेस Franchise के बारे में चर्चा करेंगे जो Rolling Plate के नाम से मशहूर है। इस रेस्टोरेंट फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस के बारे में खास बात यह है कि यह FOCO मॉडल पर आधारित है। यहाँ पर अधिकांश काम Franchise Owner द्वारा किया जाता है। हमने The Rolling Plate के Director Mr Jahaan Khurana के साथ इस मॉडल के बारे में बातचीत की तथा उसी इंटरव्यू का निष्कर्ष यहां इस आर्टिकल में बताया गया है।

Cloud Kitchen क्या है?

एक Cloud Kitchen के लिए मुख्य मार्किट में कोई जगह निर्धारित नहीं होती। इसका सञ्चालन एक कमर्शियल बिल्डिंग से किया जाता है। इसके लिए एक कमर्शियल बिल्डिंग का एक Floor किराये पर लिया जाता है तथा वहां से किचन चलाया जाता है। इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की डायरेक्ट कस्टमर सर्विस नहीं होती तथा लोगों के बैठने की भी जगह नहीं होती। केवल होम डिलीवरी सर्विस की सुविधा ही उपलब्ध रहती है। इसलिए अगर एक रेस्टॉरेंट में कस्टमर ही नहीं है तो खर्चा बहुत कम हो जाता है तथा ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी apps का प्रचार प्रसार होने के कारण अनेक लोग घर पर ही खाना मंगवाना पसंद करते है तथा इस सेक्टर में काफी वृद्धि भी देखने को मिली है। 

रेस्टोरेंट बिज़नेस फ्रैंचाइज़ी मॉडल क्या है?

रेस्टोरेंट बिज़नेस फ्रैंचाइज़ी मॉडल एक अद्वितीय बिज़नेस मॉडल है। इसको 15 अगस्त 2019 को लांच किया गया था। इसकी Parent Company The Rolling Plate है। इस बिज़नेस में कुल इन्वेस्टमेंट 2.9 लाख है तथा इतनी राशि में हम फ्रैंचाइज़ी के साथ साथ रेस्टोरेंट की Ownership भी प्रदान करते है। चूँकि यह एक ऑनलाइन रेस्टोरेंट है इसलिए किसी भी प्रकार का किराया या सैलरी किसी को भी प्रदान नहीं करनी पड़ती। पूरा बिज़नेस ऑनलाइन काम करता है तथा इनकम का एक हिस्सा फ्रैंचाइज़ी के साथ शेयर किया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार के अन्य खर्चे भी नहीं होते। हमारी पूरी फ्रैंचाइज़ी Cloud Kitchen के सिद्धांत पर ही काम करती है।

restaurant business franchise

FOCO(Franchise Owned Company Operated) के अंतर्गत हम 5 प्रकार के रेस्टोरेंट ब्रांड्स प्रदान करते है। सभी फ्रैंचाइज़ी को केवल इन्वेस्टमेंट की राशि का भुगतान करना है तथा अपने फ़ोन से ही सारे काम की मॉनिटरिंग करनी है। बाकी सारा काम “बिल्डिंग किराये लेने से लेकर स्टाफ को Hire करने तक” का सारा काम Franchiser द्वारा किया जाता है।

इस रेस्टोरेंट बिज़नेस फ्रैंचाइज़ी में आपके लिए कौन से 5 ब्रांड उपलब्ध है ?

हमारे पास ये 5 ब्रांड उपलब्ध है –

  • Raja Bhoj & Co.
  • Bhukha Sher
  • Kahi Se Bhi
  • Ballu Bawarchi
  • Dana Paani

restaurant business franchise

ये सभी ब्रांड Cloud Kitchen के आधार पर काम करते है तथा इनमे भारतीय तथा मुगलकालीन व्यंजन बनाए जाते है। ये सभी ब्रांड दिल्ली में पहले से ही चल रहे है तथा काफी प्रसिद्ध भी है। Zomato ऍप पर आपको ये मिल जाएंगे।

इस रेस्टोरेंट बिज़नेस फ्रैंचाइज़ी में Return क्या है ?

सबसे पहले फ्रैंचाइज़ी हमे (Franchiser) को Approach करेगा तथा उन पांचों में से किसी एक ब्रांड का चयन करेगा। फ्रेंचाइजी को सञ्चालन के लिए एक लोकेशन का भी चयन करना होगा। कुल ग्रॉस इनकम की 18% हिस्सेदारी आपको प्रदान की जाती है तथा यह एक प्रकार पूर्णतः Passive Income है क्योंकि आपको एक बार इन्वेस्टमेंट करने के बाद बिज़नेस चलने के लिए किसी भी प्रकार के प्रयास नहीं करने पड़ते। Franchisee को केवल निवेश करना है तथा बदले में उसको प्रतिमाह लाभ का एक हिस्सा मिलता रहता है।

इसमें Break-even Point क्या है ?

अगर आप स्टार्टअप फंडिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारे ब्लॉग ‘7 Key Points Startup Funding‘ को जरूर पढ़ें। इसमें स्टार्टअप फंडिंग के 7 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई है जो आपके बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।

सामान्यतः जब भी कोई व्यक्ति एक रेस्टोरेंट खोलता है तो उसको Break-even में लगभग 6 से 8 महीने का समय लगता है तथा कभी कभी आपको अपनी जेब से भी अतिरिक्त पैसा लगाना पड़ जाता है। लेकिन इसमें आपको केवल एक बार निवेश करने की जरूरत है। लगभग एक वर्ष में Franchisee को अपने इन्वेस्टमेंट का break-even मिल जाता है अर्थात लगाई गई राशि वापिस प्राप्त हो जाती है तथा इसके बाद की पूरी आय उसका प्रॉफिट ही होगी।

restaurant business franchise

फ्रैंचाइज़ी को किस प्रकार का मार्केटिंग सपोर्ट प्रदान किया जाता है ?

स्टार्टअप की दुनिया में कुछ महत्वपूर्ण टर्म्स के बारे में जानना आवश्यक है जो आपकी सफलता की राह को आसान बना सकते हैं। हमारे ब्लॉग ‘21 Start-Up Terms You Should Know About‘ में इन टर्म्स को विस्तार से समझाया गया है।

अगर काम शुरू होने के कुछ महीनों बाद Franchisee को ऐसा लगता है कि उसका बिज़नेस अच्छा नहीं चल रहा है तो वह Franchisor के साथ बैठकर आगे की मार्केटिंग की योजना के बारे में बात कर सकता है। चूँकि सारा सिस्टम ऑनलाइन ही काम करता है इसलिए हम हमारे सोशल मीडिया के पेजों को बहुत आकर्षक रखते है जो युवाओं को आकर्षित करते है। ब्रांड की सोशल मीडिया पर उपस्थिति इसके समकक्ष ब्रांड्स को टक्कर देती है तथा मिलने वाला भोजन भी अच्छी गुणवत्ता वाला तथा अफोर्डेबल होता है।

हम मार्केटिंग के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते है तथा कुछ Food Delivery apps पर Paid Promotion भी करते है। एक बार जब आप Promotions के लिए सहमत होते हों तो हमारा Key-account मैनेजर आपके साथ बात करके आपके बजट के अनुसार Promotions का प्रकार निश्चित करता है। मार्केटिंग के लिए यह एक्स्ट्रा इन्वेस्टमेंट Franchisee द्वारा ही किया जाता है तथा इसकी मदद से सेल्स काफी increase होती है जिससे प्रॉफिट बढ़ता है। 

हमारे पास ऐसे भी Franchisee है जो कनाडा से है तथा यहां रेस्टोरेंट चला रहे है। अगर आप एक शहर में रहते हो तथा किसी दूसरे शहर में Franchisee लेना चाहते हो तो वो भी ले सकते हो।

What is the ETA For Launch ?

एग्रीमेंट Sign होने के 45 से 60 दिनों बाद रेस्टोरेंट खुल जाता है। Franchisee को उसका ID तथा Password उसी समय मिल जाता है तथा वह सर्विसेज की मॉनिटरिंग शुरू कर सकता है। जनवरी 2020 तक हमारे पास Franchisee की 57 बुकिंग्स थी। जैसे जैसे हमारे पास ज्यादा रिक्वेस्ट्स आएगी वैसे वैसे हम उनके साथ आगे बढ़ते जाएंगे जब भी हमरेर पास कोई Franchisee की Request आती है तो सबसे पहले हम उसको विभिन्न लोकेशंस का विकल्प देते है जिनमे से वह अपनी मनपसंद लोकेशन का चयन कर सकता है। इस समय हम विशेष रूप से Delhi-NCR क्षेत्र में ही ज्यादा फोकस कर रहे है। हम हमारी Openings के अनुसार Franchisee को लोकेशंस के विकल्प प्रदान करते है तथा वो अपनी अंतिम लोकेशन तय कर सकते है। यह “पहले आओ – पहले पाओ” के आधार पर किया जाता है।

इन्वेस्टर्स के लिए ध्यान रखने योग्य बातें

अगर आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण सबक सीखना चाहते हैं, तो ‘Lessons to Grow Your Business‘ सीरीज आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। इस सीरीज में बिजनेस ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण टिप्स और ट्रिक्स दिए गए हैं।

रेस्टोरेंट के बिज़नेस में सामान्यतः यही देखा जाता है कि इन्वेस्टर के पास अगले एक वर्ष के लिए पर्याप्त पैसा तथा समय है या नहीं ? हम ऐसे लोगो को अपने साथ शामिल करना चाहते है जो कुछ नया करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा जिंदगी में नई ऊंचाइयों को छूना चाहते है। बाकि इसमें कोई ऐसी बात नहीं है जिसके लिए इन्वेस्टर्स को सावचेत किया जाए।

Rolling Plate की Contact Details

अगर आप इस रेस्टोरेंट फ्रेंचाइजी बिज़नेस से संपर्क करना चाहते है तो इस फॉर्म को भर सकते है –

FOCO MODEL FORM 

restaurant business franchise

अगर आप The Rolling Plate कंपनी के Director Mr Jahaan के साथ हमारा इंटरव्यू देखना चाहते है तो इस वीडियो को जरूर देखें –

https://youtu.be/8VYnivuWKXo

ऐसे ही बहुत सारे ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स हिंदी भाषा में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – हिंदी आर्टिकल्स

लगातार अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर सकते है – t.me/JoinLLA 

FAQs

Cloud Kitchen क्या है?

Cloud Kitchen एक प्रकार का कमर्शियल किचन होता है जिसे मुख्य मार्केट में जगह निर्धारित किए बिना संचालित किया जाता है। इसका उपयोग केवल होम डिलीवरी सेवाओं के लिए किया जाता है, जिसमें डायरेक्ट कस्टमर सर्विस या बैठने की व्यवस्था नहीं होती। इससे रेस्टोरेंट के खर्चे कम हो जाते हैं और ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप्स के माध्यम से यह व्यवसाय तेजी से बढ़ रहा है।

रेस्टोरेंट बिज़नेस फ्रैंचाइज़ी मॉडल क्या है?

रेस्टोरेंट बिज़नेस फ्रैंचाइज़ी मॉडल एक FOCO (Franchise Owned Company Operated) मॉडल पर आधारित है, जिसमें Franchisee को रेस्टोरेंट की ओनरशिप दी जाती है। इसमें कुल इन्वेस्टमेंट 2.9 लाख रुपये है। यह एक ऑनलाइन रेस्टोरेंट मॉडल है, जिसमें कोई किराया या सैलरी खर्च नहीं होती, और इनकम का एक हिस्सा फ्रैंचाइज़ी के साथ शेयर किया जाता है। पूरी फ्रैंचाइज़ी Cloud Kitchen के सिद्धांत पर काम करती है।

इस रेस्टोरेंट बिज़नेस फ्रैंचाइज़ी में Return क्या है?

Franchisee को कुल ग्रॉस इनकम का 18% हिस्सा मिलता है। यह पूरी तरह से Passive Income है, क्योंकि एक बार निवेश करने के बाद Franchisee को बिज़नेस चलाने के लिए किसी प्रयास की आवश्यकता नहीं होती। निवेश के बाद प्रत्येक माह लाभ का एक हिस्सा Franchisee को प्रदान किया जाता है, और लगभग एक वर्ष में Franchisee को अपने निवेश का break-even मिल जाता है।

फ्रैंचाइज़ी को किस प्रकार का मार्केटिंग सपोर्ट प्रदान किया जाता है?

Franchisor सोशल मीडिया और Paid Promotions के माध्यम से मार्केटिंग सपोर्ट प्रदान करता है। Franchisee के साथ मिलकर, Promotions के लिए एक बजट तय किया जाता है, जिससे सेल्स और प्रॉफिट में वृद्धि होती है। Franchisee अपनी लोकेशन का चयन कर सकता है और एक्स्ट्रा मार्केटिंग इन्वेस्टमेंट के लिए Franchisor के साथ मार्केटिंग योजना पर चर्चा कर सकता है।

इस रेस्टोरेंट बिज़नेस फ्रैंचाइज़ी का ETA For Launch क्या है?

एग्रीमेंट साइन होने के 45 से 60 दिनों के भीतर रेस्टोरेंट खुल जाता है। Franchisee को उसका ID और Password उसी समय मिल जाता है, जिससे वह सर्विसेज की मॉनिटरिंग शुरू कर सकता है। जनवरी 2020 तक, The Rolling Plate के पास 57 फ्रैंचाइज़ी बुकिंग्स थी, और वे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में विशेष रूप से फोकस कर रहे हैं।

रेस्टोरेंट बिज़नेस में इन्वेस्टर्स के लिए ध्यान रखने योग्य बातें क्या हैं?

रेस्टोरेंट बिज़नेस में निवेश करने से पहले, इन्वेस्टर्स को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके पास अगले एक वर्ष के लिए पर्याप्त पैसा और समय हो। The Rolling Plate ऐसे इन्वेस्टर्स की तलाश में है जो कुछ नया करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जिंदगी में नई ऊंचाइयों को छूना चाहते हैं। इन्वेस्टर्स को रेस्टोरेंट बिज़नेस के सभी पहलुओं को समझना चाहिए और अपने निवेश का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

Heena Siddique
Heena Siddique
Bibliophile. Turophile. Foodie. Tea enthusiast. Shopaholic. Sitcom addict. Movie buff.

Related Blogs

Financial Advisor

spot_img

Follow Us

163,762FansLike
467,897FollowersFollow
35,109FollowersFollow
4,089,574SubscribersSubscribe

Jagruk Investor

Jagruk Employees

IntroductionIn a landmark move aimed at redefining India’s urban work culture, the Government has introduced the Work From Home Welfare for Employees Act (WWE),...

Don't Miss

Recent Comments