HomeGENERALPF Calculation के 5 आसान नियम

PF Calculation के 5 आसान नियम

आज का यह आर्टिकल EPF से जुड़े समस्त कर्मचारियों तथा नियोक्ताओं सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि आज हम EPF Calculation के 5 नियमों की चर्चा करने वाले है जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

आज हम इन टॉपिक्स के बारे में चर्चा करेंगे –

  • PF Calculation
  • 5 Rules
  • एक आसान उदाहरण

लेकिन आइये इससे पहले एक बार जरा EPF Act को थोड़ा सरसरी नजर से देख लेते है-

EPF Act में इनको शामिल किया गया है –

  • The Employee Provident Fund
  • Pension Scheme Of the Employee
  • The Employee Deposit Linked Insurance Scheme

अतः सारे Deposits मुख्यतः इन 3 एकाउंट्स में ही किए जाते है – EPF,EPS तथा EDLI Accounts

 EPF कैलकुलेशन के 5 Rules

RULE 1: EPF कैलकुलेशन के लिए Contribution का स्रोत

इस नियम के अनुसार PF खाते में जमा की जाने वाली सारी राशि इन 2 स्रोतों से आती है – नियोक्ता (Employer) तथा कर्मचारी (Employee)।

कर्मचारी का Contribution उसकी तनख्वाह से सीधा ले लिया जाता है जबकि बाकी भुगतान Employer द्वारा किया जाता है।

RULE 2: Matching Deposits

इस नियम के अनुसार एक कर्मचारी द्वारा EPF अकाउंट में जमा की गई राशि, Employer द्वारा EPF तथा EPS दोनों एकाउंट्स में जमा की गई राशि के बराबर होनी चाहिए।

उदाहरण के तौर पर माना –

  • कर्मचारी द्वारा EPF अकाउंट में जमा की गई राशि = x रूपये
  • Employer द्वारा EPF अकाउंट में जमा की गई राशि = y रूपये
  • Employer द्वारा EPS अकाउंट में जमा की गई राशि = z रूपये

तो इस नियमानुसार –

x = y + z

अगर कर्मचारी EPF अकाउंट में 100 रूपये जमा करता है तो Employer को भी दोनों खातों में ही कुल 100 रूपये ही जमा करने चाहिए।

RULE 3: Employer द्वारा अतिरिक्त राशि का भुगतान

EDLI Account तथा EPF Administrative Charges का भुगतान केवल Employer द्वारा ही किया जाता है। क्यों? क्योंकि वह आपका Employer है तो उसको कुछ तो अतिरिक्त पैसों का भुगतान करना ही चाहिए।

RULE 4: EPF कैलकुलेशन के PF Wages

PF Deduction आपकी सम्पूर्ण सैलरी पर नहीं होता लेकिन केवल (Basic Pay + DA) पर ही लगता है। हालाँकि यह नियम भविष्य में बदल सकता है जब HRA को भी शामिल किये जाने की सम्भावना है।

RULE 5: Wage Limit

जिन कर्मचारियों के PF Wages 15,000 रुपयों से कम है केवल उनको ही EPF Act के अंतर्गत शामिल किया जाता है। एक बार इसमें शामिल हो जाने के बाद अगर सैलरी 15,000 से ज्यादा हो जाती है तो भी PF की कैलकुलेशन केवल 15,000 रुपयों पर ही की जाएगी ( सितम्बर 2017 के अनुसार )।

Contribution Rates for EPF Calculation

Employer तथा Employee के लिए Contribution Rates अलग अलग होती है। Employee को अपने PF Wage का 12% भुगतान करना होता है जबकि Employer को Employee के PF Wage का 13.15% भुगतान करना होता है। कर्मचारी का सम्पूर्ण PF Wage EPF अकाउंट में जाता है जबकि Employer का Wage 4 खातों में बंटता है जो इस प्रकार है –

EPF (Employee) = EPF + EPS (Employer)

  EMPLOYEEEMPLOYER
Regular          Employees              12%            (EPF)    3.67%  (EPF)    8.33%      (EPS)     0.5%      (EDLI)0.5%                                (EPF Admin Charges)**
Some              Particular       Companies *            10%              (EPF)    1.67%      (EPF)    8.33%      (EPS)     0.5%      (EDLI)         0.5%                              (EPF Admin Charges)**
Ages 58+            12%              (EPF)      12%        (EPF)        –      0.5%      (EDLI)        0.5%                               (EPF Admin Charges)**

सभी संख्याओं को Round-Off करके नजदीकी Integer Numbers में बदल दिया गया है तथा Admin Charges को 0.65% से 0.5% कर दिया गया है।

*  इन कंपनियों के बारे में हम आर्टिकल के अगले भाग में चर्चा करेंगे।

** EPF Administrative का भुगतान कंपनी द्वारा सरकार को किया जाता है।

  • अगर कंपनी में कोई भी एक कर्मचारी EPF Act का पात्र है तो भी न्यूनतम 500 रूपये का भुगतान Charges के रूप में किया जाएगा। माना की कंपनी में 2 कर्मचारी है जिनमे प्रत्येक का Charge 200 रूपये है तो दोनों का Charge 400 रूपये हो गया जो कि 500 से कम है तो इस प्रकार कंपनी को Admin Charges के रूप में 500 रूपये का भुगतान करना होगा।
  • अगर कंपनी का कोई भी कर्मचारी EPF Act के अंतर्गत नहीं आता है तो कंपनी को Admin Charge के रूप में 75 रूपये है।

Which businesses have a 10% rate in EPF Calculation?

निम्नलिखित Cases में एक Establishment 10% Rate उपलब्ध करवाता है –

  • वो कंपनियां जिनमे 10 से कम कर्मचारी काम करते है तथा तथा जो Voluntary Coverage का दावा करती है उनमे 10% Rate होती है (अभी तक लागु नहीं)।
  •  “Board of industries and financial reconstruction” द्वारा जिन कंपनियों को ‘Sick’ घोषित किया जा चूका है उनके लिए Rate 10% होती है।
  • वो कंपनियां जिनका इस वित्तीय वर्ष का घाटा इनकी Net Worth से अधिक होता है उनके लिए 10% Rate होती है।
  • Jute, coir, beedi, brick, guar gum आदि उद्योगों के लिए Rate 10% होती है।

EPF Calculation का एक उदाहरण

माना कि एक कर्मचारी की सैलरी 18,000 रूपये इस प्रकार है –

Basic(10,000) + DA(2,000) + HRA(6,000) = 18,000

तो उसका PF Wages 12,000 रूपये हो गया।

इस प्रकार वह EPF Act का पात्र होगा क्योंकि 12,000 < 15,000

आइये अब इस सारणी के माध्यम से समझते है –

EPF WAGESEMPLOYEEEMPLOYER
   12,0001,440           (EPF)440        (EPF)1000    (EPS) 60        (EDLI)60                              (EPF Administrative              charges)

यह हम देख सकते है कि –

EPF(Employee) = 1,440

EPF(Employer) + EPS(Employer) = 1,000 + 440 = 1,440

कर्मचारी की कुल बचत 2,880 रूपये (24%) है जबकि कुल PF Contribution 3,000 रूपये (25%) है।

यह पर कर्मचारी द्वारा बचत किये गए इन 24% रुपयों की Interest Rate बहुत ज्यादा (8%) है।

अगर आप इस विषय के बारे में और ज्यादा जानना चाहते है तो हमारे इस वीडियो को जरूर देखें –

EPF से सम्बंधित ऐसे ही सारे ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स हिंदी भाषा में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – हिंदी आर्टिकल्स

लगातार अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर सकते है – t.me/JoinLLA 
Heena Siddique
Heena Siddique
Bibliophile. Turophile. Foodie. Tea enthusiast. Shopaholic. Sitcom addict. Movie buff.

Related Blogs

Financial Advisor

spot_img

Follow Us

163,762FansLike
467,897FollowersFollow
35,109FollowersFollow
4,089,574SubscribersSubscribe

Jagruk Investor

Jagruk Employees

Creating fantasies about passive income or side business is our old fashioned way of dreaming. However, by providing services through your existing skillset, you...

Don't Miss

Recent Comments