HomeGENERALनए कर्मचारियों के लिए ESI रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (ESI पोर्टल पर ऑनलाइन IP...

नए कर्मचारियों के लिए ESI रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (ESI पोर्टल पर ऑनलाइन IP नंबर Generate करना)

ESIC ( The Employee State Insurance Corporation Scheme ) भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक ऐसी योजना है जो कर्मचारियों को असामयिक स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के समय एक वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाती है। यह उन सभी कंपनियों के लिए अनिवार्य है जिनमे 10 से ज्यादा कर्मचारी काम करते है तथा जिनकी Individual सैलरी 15,000 रूपये मासिक से ज्यादा होती है। ESIC के माध्यम से कर्मचारियों को अनेक लाभ प्राप्त होते है जैसे – medical, sickness, maternity, disablement, dependent, funeral and unemployment आदि।

जब भी कोई कर्मचारी नई कंपनी ज्वाइन करता है तो 10 दिनों के भीतर उसका ESI रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। आज हम इस आर्टिकल में यह सीखेंगे कि नए कर्मचारी के लिए ESI रजिस्ट्रशन कैसे किया जाता है तथा पुराने कर्मचारियों के लिए इसको अपडेट कैसे किया जाता है।

नए कर्मचारी के लिए ESI रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा – ESIC New Employee registration 
  • इसके बाद आपको वहां लॉगिन के विकल्प पर जाकर अपने Username तथा Password का उपयोग करते हुए Captcha डालकर लॉगिन करना है।
  • अन्य सभी अनावश्यक Tabs को क्लोज कर दीजिए।
  • EMPLOYEE कॉलम के अंदर REGISTER NEW IP पर क्लिक करें।

esic registration

  • आपकी कंपनी के Employer/Subunit Code Number वहां आपको स्वतः ही दिख जाएंगे।
  • अगर आपके कर्मचारी का पहले से ही अपनी पुरानी कंपनी में ESI अकाउंट है तब IS IP ALREADY REGISTERED के विकल्प में Yes पर क्लिक करें।
  • अगर पुरानी कंपनी में अकाउंट नहीं है तो No पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने EMPLOYEES REGISTRATION FORM-1 खुल जाएगा। यहां पर आपको अपनी सही जरूरी डिटेल्स भरनी है जैसे कि आपके आधार कार्ड में दर्ज है।
  • पॉइंट नंबर 10 (“Dispensary”) सबसे महत्वपूर्ण मापदंड है जिसको आपको सावधानी से भरना है।
  • पॉइंट 13,14 तथा 15 भी काफी महत्वपूर्ण है। इसमें आपको अपनी सारी डिटेल्स बिलकुल सटीक भरनी होगी जैसे DETAILS OF NOMINEE, FAMILY PARTICULARS OF INSURED PERSON and DETAILS OF BANK ACCOUNT OF INSURED PERSON आदि।
  • Declaration के लिए आपको CHEKBOX पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Submit पर क्लिक कर दीजिए।

आधार अपलोड करने की प्रक्रिया

  • EMPLOYEE कॉलम के अंदर आपको BULK ID AADHAR UPLOAD पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने एक EXCEL FILE खुल जाएगी। इसमें आपको सम्बंधित व्यक्ति का नाम तथा आधार कार्ड डिटेल्स भरनी होगी।
  • इसके बाद SAVE पर क्लिक कीजिए।

Note

  • जब नए कर्मचारी की ESIC रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाए तो उसके बाद PRINT COUNTER FOIL पर क्लिक कीजिए। इससे आपको अपने कर्मचारी का एक अस्थायी मेडिकल कार्ड मिल जाएगा।
  • यह कार्ड केवल 2 महीनों के लिए मान्य होगा। इसके बाद कर्मचारी ESIC Dispensaries पर केवल अपना आधार कार्ड दिखाकर स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं का लाभ उठा सकता है।

अगर आप ESIC से सम्बंधित और ज्यादा जानकारी पाना चाहते है तो हमारे इन आर्टिकल्स को पढ़ सकते है –

ESIC Hospitals and Dispensaries in jaipur

ESIC hospitals and Dispensaries in Jodhpur 

ESIC Rules Update 2020

29 जून 2020 को ESIC ने एक नया Circular जारी किया जिसके अनुसार अब नए कर्मचारियों का रजिस्ट्रशन करते समय उनके मोबाइल नंबर तथा बैंक अकाउंट डिटेल्स को Enable करना अनिवार्य है तथा ये सारी डिटेल्स पुराने कर्मचारियों के लिए भी अपडेट की जानी चाहिए। यह नया नियम 1 जुलाई 2020 से लागु हो गया था। अगर मोबाइल नंबर लिंक करते समय यह बताया जाता है कि ये नंबर पहले से लिंक है तो आपको एक OTP प्राप्त होगा तथा उसके बाद आपको Verification के लिए एक OTP प्राप्त होगा। सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन के बाद आपका मोबाइल नंबर लिंक हो जाएगा। इसी प्रकार बैंक अकाउंट जोड़ते समय अगर बैंक अकाउंट अन्य कर्मचारी के साथ लिंक है तो यहां से अकाउंट लिंक नहीं हो पाएगा। नियोक्ता को अपने कर्मचारी के cancelled चेक या पासबुक के पहले पेज की कॉपी को भी सलंग्न करना होगा।

पुराने कर्मचारी इस काम के लिए Regional ESI Branch Office में जाकर अपनी बैंक डिटेल्स को अपडेट करवा सकते है। इसके लिए कर्मचारी को अपने Cancelled चेक की कॉपी को ESIC Branch Manager द्वारा अटेस्ट करवाना होगा। जब तक कर्मचारी का मोबाइल नंबर तथा बैंक डिटेल्स सही से अपडेट नहीं हो जाती तब तक वो Reimbursements को क्लेम नहीं करवा सकता तथा ESI के अन्य लाभ भी नहीं उठा सकता।

Latest Steps For ESI New Employee Registration

  • सबसे पहले आपको ESIC Website पर जाना होगा तथा अपने अकाउंट में लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपको एक IP Duplication मैसेज प्राप्त होगा। इसमें आपको यह कहा जाएगा कि अगर आप एक ऐसे व्यक्ति का रजिस्ट्रेशन कर रहे है जिसका पहले से ही एक IP नंबर है तो फिर आप उसको Use कर सकते है। अन्यथा अगर आप एक नया IP नंबर बनाते है तो आप अपने पुराने IP नंबर से मिलने वाले सभी लाभ खो सकते है। इसके लिए आपको Close पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको एक और नोटिस दिखेगा जिसमे कर्मचारी के कपंनी ज्वाइन करने के 10 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन करने के बारे में कहा जाएगा तथा इसमें आपको Contribution Period के अंत से लेकर 42 दिनों के भीतर ESI Contribution करने को कहा जाएगा।
  • इसके बाद एक तीसरा नोटिस दिखेगा जिसमे मोबाइल नंबर तथा बैंक डिटेल्स के अपडेट के बारे में कहा जाएगा इसके बाद आपको I Agree पर क्लिक करना है।

esi new employee registration

Update Mobile Number Of The Insured Person

  • Employee कॉलम के अंदर आपको Update Mobile Number ऑफ़ The Insured Person पर क्लिक करना है।

esi new employee registration

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे स्वतः ही वो सभी IPs दिख जाएंगे जिनके मोबाइल नंबर को अपडेट किये जाने कि आवश्यकता है।
  • इसके बाद Click Here To Update Mobile Number पर क्लिक करना है।

esi new employee registration

  • इसमें आपको IP नंबर तथा मोबाइल नंबर डालना है। इसके बाद Validate Mobile Number पर क्लिक करना है।

esi new employee registration

  • इस प्रकार आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो चूका है। आपको एक मेसेज दिखेगा जिसमे ऐसा कहा जाएगा।
  • अगर मोबाइल नंबर किसी अन्य IP के लिए अपडेट किया जा चूका है तो इसपे एक OTP भेजा जाएगा जो 20 मिनट के लिए वैलिड होगा तथा आप केवल 3 बार ही OTP प्राप्त कर सकते है। आपका OTP वेरीफाई होने के बाद ही यह प्रक्रिया पूरी हो पाएगी।

esi new employee registration

Update Particulars Of The Insured Person

  • इसके लिए आपको Update Particulars Of The Insured Person पर क्लिक करना है।

esi new employee registration

  • इसके बाद Search पर क्लिक कीजिए जिससे आपको अपनी कंपनी के सभी IPs दिख जाएंगे।
  • सम्बंधित IP का चयन करके Edit पर क्लिक करें।

esi new employee registration

  • इसके बाद आपको बैंक डिटेल्स के विकल्प पर जाना है।
  • IFSC कोड दर्ज करके Search पर क्लिक करें।

esi new employee registration

  • IP की सारी बैंक डिटेल्स दर्ज कीजिए जैसे अकाउंट नंबर,MICR कोड आदि।
  • इसके बाद Employer की मोहर सहित Cancelled चेक या पासबुक की कॉपी अपलोड कीजिए।
  • Submit पर क्लिक करें।

esi new employee registration

Register New IP

  • इसके लिए Register New IP पर क्लिक करें।

esi new employee registration

  • अगर IP पहले से ही रजिस्टर्ड है तो Yes पर क्लिक करें तथा कर्मचारी के Insurance नंबर तथा Date Of Appointment दर्ज करें।
  • Date Of Appointment 10 दिन से पुरानी नहीं होनी चाहिए।
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करें।

esi new employee registration

  • अगर IP पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो No पर क्लिक करें तथा मोबाइल नंबर दर्ज करें। Validate Mobile Number पर क्लिक करें तथा इसके बाद Continue पर क्लिक करें।

esi new employee registration

  • इसके बाद अगले पेज पर जो भी विवरण माँगा गया है वो दर्ज करें तथा आवश्यक Proof Copy को भी स्कैन करके अपलोड करें।
  • Declaration Checkbox पर क्लिक करें तथा Submit पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार नए कर्मचारी का ESI रजिस्ट्रेशन अब पूर्ण हो चूका है।

esi new employee registration

esi new employee registration

नए कर्मचारी के ESI रजिस्ट्रेशन में आने वाली मुख्य समस्याएं

  • इसमें आपको सबसे पहली समस्या यह नजर आएगी कि यह प्रक्रिया काफी लम्बी तथा Time Consuming है तथा सभी कर्मचारियों के लिए इसको एक साथ नहीं किया जा सकता जिसके कारण Individually करना पड़ता है जिसमे Employer को काफी टाइम लगता है।
  • Migrant workers के लिए रजिस्ट्रेशन के समय आवश्यक कागजात पेश करना थोड़ा मुश्किल काम होता है तथा विशेष रूप से जब 10 दिन की समय सीमा दी गई हो तो यह काफी मुश्किल हो जाता है।
  • तथा ऐसा भी सुनने में आया है कि ये सारी अपडेट 2 महीने के अंदर पूरी होनी चाहिए। अन्यथा Challan Generation Approve नहीं हो पाएगा।

अगर इस आर्टिकल में चर्चा किये गए विषय के बारे में आप और ज्यादा विस्तार से जानना चाहते है तो यह वीडियो जरूर देखें –

अगर आप जॉइंट डिक्लेरेशन फॉर्म के बारे में सरल हिंदी भाषा में जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें –
क्या आपका Employer भी आपकी KYC Approve नहीं कर रहा है तो ऐसी कंडीशन में आप क्या कर सकते है?
जानने के लिए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें – Employer is not approving KYC
Join the LLA telegram group for frequent updates and documents.
Download the telegram group and search ‘Labour Law Advisor’ or follow the link – t.me/JoinLLA
It’s FREE!
Heena Siddique
Heena Siddique
Bibliophile. Turophile. Foodie. Tea enthusiast. Shopaholic. Sitcom addict. Movie buff.

Related Blogs

Financial Advisor

spot_img

Follow Us

163,762FansLike
467,897FollowersFollow
35,109FollowersFollow
4,089,574SubscribersSubscribe

Jagruk Investor

Jagruk Employees

In the fast-evolving landscape of digital finance, Paytm has long stood as a beacon of innovation and progress, earning accolades as a trailblazer in...

Don't Miss

Recent Comments