HomeLAWS & SCHEMESESIलेटेस्ट ESIC न्यूज़: ESIC Health Passbook

लेटेस्ट ESIC न्यूज़: ESIC Health Passbook

ESIC ने हाल ही मे अपनी सुविधाओं को और ज्यादा सुगम तथा पारदर्शी बनाने के लिए ESIC HEALTH PASSBOOK को लांच किया है। ESIC Hospitals तथा Dispensaries में जाकर फ्री मेडिकल सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए इस पासबुक को साथ में ले जाना अनिवार्य है। यह एक छोटी से Booklet है जिसमे 100 Leaflets होगी तथा प्रत्येक में सम्बंधित व्यक्ति की सारी जानकारी पहले से ही उपलब्ध होगी। यह पासबुक Regional Offices में उपलब्ध रहेगी जहां से इसको आगे बाँटने के लिए SRO(S),HOSPITALS(S),Branch Office तथा Region के DCBO को स्थानांतरित किया जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम ESIC HEALTH PASSBOOK के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करेंगे।

ESIC Health Passbook की विशेषताएं

ESIC के बारे में और जानकारियों के लिए आप ‘ESIC General Meeting Announcements‘ ब्लॉग को पढ़ सकते हैं। इसमें ESIC की 178वीं जनरल मीटिंग में किए गए महत्वपूर्ण अपडेट्स के बारे में बताया गया है।

  • यह एक Physical Booklet होगी जिसमे 100 Leaflets होगी।
  • इस पासबुक में योजना के अंतर्गत आने वाले Insured व्यक्ति तथा उसके परिवार के सदस्यों की पूरी जानकारी होगी।
  • इस पासबुक में सभी सम्बंधित व्यक्तियों की फोटोज होगी जिससे Identity Verification किया जा सकें।
  • इसमें एक मोबाइल नंबर तथा एक Unique QR Code होगा।
  • यह पासबुक फ्री में उपलब्ध नहीं है। या तो Insured व्यक्ति को खुद इसको अपने पैसों से खरीदना होगा या फिर उसका Employer उसके लिए इसको खरीदेगा।
  • Employer पासबुक पर कर्मचारी की फोटो लगाकर इसको सत्यापित करेगा।
  • इसमें Insured व्यक्ति के हेल्थ रिकार्ड्स तथा Beneficiaries से सम्बंधित सारी जानकारी होगी।

ESIC डिपार्टमेंट द्वारा जारी किया गया यह नोटिस आपको जरूर पढ़ना चाहिए जिससे आपको सारी जानकारी विस्तार से प्राप्त हो जाएगी।

esic health passbook

esic health passbook

esic health passbook

अगर आपको फिर भी इस विषय से सम्बंधित कोई दुविधा है तो आप हमारे इस वीडियो को देख सकते है –

ESI से सम्बंधित नए अपडेट्स के लिए आप हमारे ब्लॉग ‘New ESI Updates 2021‘ को पढ़ सकते हैं। इसमें 2021 के नए ESI नियमों और सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।

EPF से सम्बंधित ऐसे ही सारे ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स हिंदी भाषा में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – हिंदी आर्टिकल्स

लगातार अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर सकते है – t.me/JoinLLA 

FAQs

ESIC Health Passbook क्या है?

ESIC Health Passbook एक फिजिकल बुकलेट है, जिसमें 100 पृष्ठ होते हैं और इसमें बीमित व्यक्ति तथा उसके परिवार की सभी जानकारी दी गई होती है। यह पासबुक ESIC अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में मुफ्त चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक है। इस पासबुक में संबंधित व्यक्तियों की तस्वीरें, मोबाइल नंबर, और एक यूनिक QR कोड शामिल होता है।

ESIC Health Passbook की विशेषताएं क्या हैं?

ESIC Health Passbook में बीमित व्यक्ति और उसके परिवार की पूरी जानकारी होती है। इसमें 100 पृष्ठ होते हैं, जिसमें सभी संबंधित व्यक्तियों की तस्वीरें, हेल्थ रिकॉर्ड्स और लाभार्थियों की जानकारी शामिल होती है। पासबुक फ्री में उपलब्ध नहीं है और इसे बीमित व्यक्ति या उसका नियोक्ता खरीदता है।

ESIC Health Passbook को कैसे प्राप्त करें?

ESIC Health Passbook ESIC के क्षेत्रीय कार्यालयों में उपलब्ध है। इसे बीमित व्यक्ति या नियोक्ता खरीद सकते हैं। नियोक्ता द्वारा पासबुक पर कर्मचारी की फोटो लगाकर इसे सत्यापित किया जाता है। पासबुक को फिर बीमित व्यक्ति को सौंपा जाता है ताकि वह ESIC सुविधाओं का लाभ उठा सके।

ESIC Health Passbook का उपयोग कहां किया जाता है?

ESIC Health Passbook का उपयोग ESIC अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में मुफ्त चिकित्सा सुविधाओं के लिए किया जाता है। पासबुक के बिना बीमित व्यक्ति और उसके परिवार को चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। पासबुक में QR कोड और फोटो पहचान की सुविधा होती है जो चिकित्सा सेवाओं का उपयोग करने में मदद करती है।

क्या ESIC Health Passbook अनिवार्य है?

हां, ESIC Health Passbook का साथ ले जाना ESIC अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अनिवार्य है। इसमें बीमित व्यक्ति और उसके परिवार की सभी आवश्यक जानकारी होती है और यह पहचान और चिकित्सा रिकॉर्ड के सत्यापन के लिए आवश्यक है।

ESIC Health Passbook की लागत कौन वहन करता है?

ESIC Health Passbook मुफ्त में उपलब्ध नहीं है। इसे बीमित व्यक्ति को अपने पैसे से खरीदना होता है, या उसका नियोक्ता इस पासबुक को खरीदता है और इसे बीमित व्यक्ति को सौंपता है।

Heena Siddique
Heena Siddique
Bibliophile. Turophile. Foodie. Tea enthusiast. Shopaholic. Sitcom addict. Movie buff.

Related Blogs

Financial Advisor

spot_img

Follow Us

163,762FansLike
467,897FollowersFollow
35,109FollowersFollow
4,089,574SubscribersSubscribe

Jagruk Investor

Jagruk Employees

IntroductionIn a landmark move aimed at redefining India’s urban work culture, the Government has introduced the Work From Home Welfare for Employees Act (WWE),...

Don't Miss

Recent Comments