The Employee State Insurance Corporation (ESIC) योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई इस ऐसी योजना है जो इसके सदस्यों को आकस्मिक स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं में एक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। जिस कंपनी में भी 10 से ज्यादा कर्मचारी काम करते है तथा कर्मचारियों की सैलरी 15,000 रूपये मासिक या इससे कम है तो उनको ESIC रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए। ESIC में पंजीकरण के बाद, यह महत्वपूर्ण है कि कर्मचारी अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं का सही तरीके से उपयोग कर सकें। इसके लिए, ESIC Health Passbook का उपयोग किया जाता है, जो सभी चिकित्सा सेवाओं का रिकॉर्ड रखता है। ESIC Health Passbook के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप ESIC Health Passbook (Hindi) लेख पढ़ सकते हैं, जिसमें इस पासबुक के उपयोग और लाभों को विस्तार से समझाया गया है।
आज के इस आर्टिकल में हम ESIC Challan के ऑनलाइन पेमेंट करने की प्रक्रिया के बारे में जानेंगे।
ESIC के मासिक कंट्रीब्यूशन का पेमेंट आजकल ऑनलाइन ही किया जाता है तथा प्रक्रिया बहुत आसान है लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिये की ESIC पेमेंट की लास्ट डेट महीने की 15 तारीख होती है।
![]()
Table of Contents
ESIC Challan का ऑनलाइन पेमेंट कैसे करें?
- सबसे पहले अपने HR/Accounts डिपार्टमेंट में संपर्क करें तथा उनको उस महीने का ESIC Challan generate करने के बारे में अवगत करवाएं। अगर आप इससे सम्बंधित हमारी सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते है तो http://esipfadvisor.com/ पर जाएं।
ESIC की विभिन्न बैठकों और घोषणाओं के बारे में अपडेट रहना भी बेहद आवश्यक है। इन बैठकों में लिए गए निर्णयों का सीधा असर ESIC के योगदान और लाभों पर पड़ता है। ESIC की 178वीं सामान्य बैठक और अन्य घोषणाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, ESIC General Meeting Announcements इस लिंक पर जाएं। यहां पर आपको ESIC से संबंधित सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स मिलेंगी। - Mozilla firefox या Microsoft Edge का उपयोग करते हुए इस पोर्टल में लॉगिन करें http://www.esic.in/ क्योंकि Google Chrome इस पेज को सपोर्ट नहीं करता है।
- PAY E-CHALLAN के विकल्प पर जाने के लिए पेज को स्क्रॉल डाउन करें।

- अपनी फैक्ट्री के नाम तथा Employer के एड्रेस का पता लगाने के लिए Employer Code तथा CAPTCHA को भरें।
- इसके बाद आपके सामने आपके Due Challans तथा Due Amounts आ जाएगी। आप जिस अमाउंट का भुगतान करना चाहते है उसपे क्लिक करें तथा उसके बाद MAKE PAYMENT पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको भुगतान करने के 2 विकल्प मिलेंगे – SBI से भुगतान या किसी अन्य बैंक से भुगतान। आप अपनी इच्छा के अनुसार बैंक का चयन कर सकते है।

- इसके बाद आपके सामने उस बैंक का पोर्टल खुल जाएगा आपको अपनी बैंक की ID, Username तथा पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- अपने मासिक भुगतान को पूर्ण करने के लिए PAY पर क्लिक करें।
- अगर आपका पेमेंट सफलतापूर्वक हो जाता है तो आपको एक Confirmation Receipt मिलेगी आप इसका प्रिंटआउट लेकर इसको भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते है।
ESIC के नियमों और प्रक्रियाओं में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं। इसलिए, यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आप सभी नए अपडेट्स और बदलावों से अवगत रहें। ESIC की नई अपडेट्स और 2021 में किए गए बदलावों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, New ESI Updates 2021 इस लेख को पढ़ें। यह लेख आपको नवीनतम नियमों और परिवर्तनों के बारे में सूचित करेगा, जिससे आप हमेशा अपडेटेड रहेंगे।
अगर आप इस प्रक्रिया के बारे में और ज्यादा जानना चाहते है तो इस वीडियो को देख सकते है –
ऐसे ही बहुत सारे ज्ञानवर्धक आर्टिकल्स हिंदी भाषा में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – हिंदी आर्टिकल्स
FAQs
ESIC Challan वह दस्तावेज़ है जिसके माध्यम से कंपनी द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा योजना के मासिक कंट्रीब्यूशन का भुगतान किया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है जो हर महीने की 15 तारीख तक जमा करना होता है।
ESIC Challan का ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए, आपको ESIC पोर्टल पर लॉगिन करना होगा, PAY E-CHALLAN विकल्प पर क्लिक करना होगा, और अपनी फैक्ट्री का नाम और अन्य विवरण भरने के बाद भुगतान विकल्प चुनना होगा। बैंक पोर्टल में लॉगिन करने के बाद PAY पर क्लिक करें और भुगतान की पुष्टि रसीद प्राप्त करें।
हां, ESIC Challan का भुगतान SBI या किसी अन्य बैंक से किया जा सकता है। भुगतान विकल्प चुनते समय आप अपने सुविधानुसार बैंक का चयन कर सकते हैं।
ESIC Challan का पेमेंट हर महीने की 15 तारीख तक करना होता है। इस तारीख के बाद भुगतान करने पर विलंब शुल्क लग सकता है, इसलिए समय पर भुगतान करना आवश्यक है।
यदि ESIC Challan का भुगतान सफलतापूर्वक हो जाता है, तो आपको एक Confirmation Receipt मिलेगी। इस रसीद का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
ESIC पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए Mozilla Firefox या Microsoft Edge का उपयोग करना चाहिए। Google Chrome इस पेज को सही तरीके से सपोर्ट नहीं करता है।

